एनजीओ द्वारा विद्यालयों का निरीक्षक शिक्षक संघ को स्वीकार्य नहीं

---Advertisement---

(मुस्तकीम खान सोनभद्र)
पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक सोमवार को रवि भूषण सिंह जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में जिला महामंत्री धीरेन्द्र पति त्रिपाठी के आवास पर की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा निदेशक द्वारा 24 मई को निर्देश जारी किया है कि विद्यालयों के शैक्षिक गुणवत्ता की जांच, एवम् शिक्षको के विभिन्न विंदुओ की जांच स्वयं सेवी संगठन के माध्यम से करायी जाएगी। जो सरासर अन्याय पूर्ण एवम् शिक्षको के मान मर्यादा के विरुद्ध का हनन प्रतीत होता है। ऐसे कार्यवाही को संघ कत्तई बर्दास्त नहीं करेगा। इसका हम सभी पुरजोर विरोध करेंगे।
जिला महामंत्री धीरेन्द्र पति त्रिपाठी ने कहा कि जब कोरॉना काल चल रहा था, शिक्षक हताश, निराश, बीमार यहां तक की शिक्षको की मौत तक हुई तो एन जी ओ का सहयोग क्यों नहीं हुआ। संपूर्ण योग्यता से पूर्ण शिक्षको का आकलन गैर योग्यता धारी एन जी ओ के कर्मचारी करेंगे, ऐसा कदापि बर्दास्त नहीं किया जाएगा। यदि स्वयं सेवी संस्था के कर्मचारी विद्यालयों में जाएंगे तो उन्हें विद्यालय में घुसने नहीं दिया जाएगा। श्री तिवारी ने कहा कि वर्ष 2016 से जूनियर हाईस्कूलों में प्रधानाध्यापक के पदोन्नति रुकी हुई है। पर सरकार उसे अमल में नहीं ला रही है। परंतु बेवजह का निर्देश जारी कर शिक्षको को प्रताड़ित कर रही है जो शिक्षक संघ कत्तई बर्दास्त नहीं करेगा।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment