डीपीआरओ ने किया आधा दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों का किया निरीक्षण
(मुस्तकीम खान सोनभद्र)
करोना संक्रमण के दौरान ग्राम पंचायतों में साफ सफाई एवं सैनिटाइजेशन अभियान शनिवार एवं रविवार को वृहद रूप से कराने के निर्देश उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दिया गया है। जिसमें सभी ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मी एवं मजदूर लगा कर बृहद सफाई कार्य किया जा रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह ने विकासखंड करमा के आधा दर्जन ग्राम पंचायतों में सफाई अभियान का निरीक्षण किया। निरीक्षण में ग्राम पंचायत करमा में सफाई एवं सैनिटाइजेशन का कार्य होते हुए पाया गया। ग्राम पंचायत केकराही में वृहद सफाई का कार्य होते हुए पाया गया। सचिव और ग्राम प्रधान को निर्देशित किया गया कि ट्रैक्टर लगाकर जो कूड़े इकट्ठे हैं उसको निस्तारित करा दिया जाय। ग्राम पंचायत खैराही में भी सार्वजनिक स्थानों पर सफाई का कार्य होते हुए पाया गया। ग्राम पंचायत भरूवा के निरीक्षण के समय सफाई कर्मी उपस्थित नहीं थे तथा इनके द्वारा कोई भी सफाई कार्य नहीं कराया गया था। मौके पर डीपीआरओ के पहुंचने पर दो सफाई कर्मी भागते हुए उपस्थित हो गए परंतु एक सफाई कर्मी अनुपस्थित था। सचिव द्वारा बताया गया कि कहने के बावजूद इनके द्वारा कार्य नहीं किया जा रहा है इस पर तीन सफाई कर्मी अरविंद यादव सुशील कुमार एवं राजेश मिश्रा का वेतन अग्रिम आदेश तक अवरुद्ध करने हेतु डीपीआरओ ने निर्देशित किया। सहायक विकास अधिकारी पंचायत करमा को भी निर्देशित किया कि सफाई अभियान का निरीक्षण स्वयं करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करें किसी भी स्तर की लापरवाही पाई जाती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

