अशोक मद्धेशिया संवाददाता
चोपन /सोनभद्र – पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा अवैध ऑनलाइन जुआ एवं सट्टेबाजी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय विनोद कुमार , क्षेत्राधिकारी नगर राजकुमार त्रिपाठी के निर्देशन में चोपन पुलिस द्वारा शनिवार को रेलवे रामलीला मैदान कस्बा चोपन से टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से जुआ खेलने वाले चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच अदद एंड्राएड मोबाइल ,7 अदद डेबिट कार्ड बरामद कर थाना चोपन पर मु.अ.सं 140/21 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्त गणों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया गिरफ्तार अभियुक्तो का विवरण 1.विक्रम सिंह उर्फ आकाश पुत्र इंद्र देव सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी गौरव नगर थाना चोपन सोनभद्र 2.मिलन मित्रा पुत्र दयाल मित्रा उम्र 23 वर्ष निवासी अवकाश नगर थाना चोपन जनपद सोनभद्र 3.आयुष कुमार माली पुत्र मनोज कुमार उम्र करीब 23 वर्ष निवासी भट्टी टोला थाना डाल्टनगंज झारखंड 4.सावन पुत्र अजीत तिवारी उम्र 24 वर्ष निवासी सत्यधरा थाना अमलपुर जिला बांका बिहार | पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त गण ग्रुप बनाकर आनलाइन जुआ सट्टेबाजी का खेल खेला करते थे और खेलाने का भी कार्य करते थे जल्दी से अमिर बनने की चाहत में ये ऐसे लोगों को अपने टीम में शामिल कर लेते थे |वहीं गिरफ्तार करने वाले टीम में नवीन कुमार तिवारी प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन, श्याम बहादुर यादव एसओजी प्रभारी, उप निरीक्षक सरोजमा सिंह सर्विलांस प्रभारी ,उप निरीक्षक अमित कुमार त्रिपाठी स्वाट टीम प्रभारी,हेड कांस्टेबल जगदीश मौर्य,कांस्टेबल हरिकेश यादव, कांस्टेबल रितेश पटेल, कांस्टेबल अमित सिंह सर्विलांस सेल, हेड कांस्टेबल अरविंद सिंह स्वाट टीम,हेड कांस्टेबल जितेंद्र यादव स्वाट टीम, कांस्टेबल सतीश कुमार, प्र.नि.हमराह थाना चोपन सोनभद्र इत्यादि लोग रहे।


