केकराही गाँव मे सैनिटाइज किया गया

---Advertisement---

 

करमा-(जयप्रकाश मौर्य)

करमा। कोविड 19 से बचाव व बारिश के कारण फैलने वाले रोंगो से बचाव को ध्यान में रखते हुए केकराही ग्राम प्रधान राम चन्द्र प्रजापति ने गांव के साथ ही साथ पूजा स्थलों को भी साफ सफाई व सेनेटाईज कराया।इस मौके पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी राहुल सिंह, पंचायत मित्र कमलेश कुमार, सफाई कर्मी गण उपस्थित रहे।ग्राम पंचायत विकास अधिकारी श्री सिंह व ग्राम प्रधान श्री प्रजापति ने सफाई कर्मी को बुलाकर उन्हें दायित्वबोध कराते हुए कहा कि समय-समय पर गांव में साफ सफाई करने व सैनिटाइज कराते रहने पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।जिससे गांव में किसी भी प्रकार की संक्रामक बिमारी न होने पाए।ग्राम प्रधान के द्वारा भी गांव के लोगों से साफ सफाई बनाए रखने की अपील की गई और अपना काम स्वयं करने के नियत से प्रयास पर जोर दिया एवम् कोरोना वैक्सीनेशन 45 वर्ष के ऊपर सभी को कराने के लिए विशेष अपील करते हुए समुचित दूरी मास्क है जरूरी और सैनिटाइजर का उपयोग पर भी बल दिया

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment