(मुस्तकीम खान सोनभद्र)
थाना करमा अंतर्गत झकाही गांव निवासी 22 वर्षीय अजय कुमार मौर्य पुत्र नरेश द्वारा रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना मिलने पर थाना कर्मा के उप निरीक्षक शेषनाथ यादव मय हमराह फोर्स मौके पर पहुंच गए।
मौका मुआयना करने के बाद शव को पी एम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार कुछ दिन पूर्व मृतक के पिता की भी मौत हो गई थी, जिससे वह सदमे में रहता था। मृतक दो भाई थे। बड़ा भाई शादी सुदा है। दूसरे नंबर पर मृतक अजय कुमार मौर्य ही था। जो पिता की मृत्यु के बाद अपने आप को सम्हाल नहीं सका। वह अक्सर अपने बड़े भाई से बोला करता था कि भैया माता जी का विशेष ख्याल रखना। हमारा कोई ठिकाना नहीं है।

