(मुस्तकीम खान सोनभद्र)
सोनभद्र -युवा कल्याण विभाग के सहयोगी संगठन युवक मंगल दल के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष श्री मनोज कुमार दीक्षित के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अतरौली राजा गाँव मे एक सौ एक पौधों का पौधरोपण किया गया।श्री दीक्षित ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन मे पौधरोपण अवश्य करना चाहिए। पहले के लोग भी बताते हैं कि एक जीवित पौधा सौ पुत्र के समान होता है। उन्होंने बताया कि पौधा लगाना बड़ी बात नहीं है।बड़ी बात है।पौधे को बचा पाना पौधे तो प्रत्येक वर्ष इतना लगाया जाता है।यदि पूरे पौधे जीवित रह जाए तो पूरे भूमण्डल पर पौधे ही दिखेंगे। कोरोना काल मे आज लोगो को ऑक्सीजन नही मिल पा रहा था।कितनी मौते पूरे देश मे आक्सीजन की कमी के कारण हुई हैं।यदि पौधा नही लगाया जाएगा तो आक्सीजन की उम्मीद कहा से किया जा सकता है।आपको बताते चले कि पौधरोपण करना युवक मंगल दल के सोलह बिंदुओं में से एक बिन्दू भी है।जिसके तहत युवक मंगल दल के कार्यकर्ताओं को जनपद स्तर पर स्वामी विवेकानंद युवा पुरस्कार मिलता है। और राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय युवा पुरस्कार मिलता है।स्वच्छ आक्सीजन के लिए हरे भरे पौधों का होना जरूरी है।जिससे कि स्वास्थ्य भी हमारा सही रहे। मनुष्य भोजन पानी के आभाव में दो चार दिन जीवित रह सकता है। लेकिन आक्सीजन के आभाव में एक मिनट भी चल पाना सम्भव नही है।इस मौके पर सिरसिया ठकुराई के उपाध्याय अजित पटेल सामाजिक कार्यकर्ता रमेश पाल, आनन्द दीक्षित, चन्दन पटेल, शिवशंकर पटेल, राहुल दीक्षित, उमेश, प्रियांशू इत्यादि लोग मौजूद रहे।
*युवक मंगल दल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक सौ एक पौधों का किया गया ।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Saturday, June 5, 2021 2:10 PM
---Advertisement---

