सीआईएसफ इकाई एनसीएल सिंगरौली ने पर्यावरण बचाने को जगाई वृक्षारोपण की अलख।
सीआईएसफ एनसीएल सिंगरौली द्वारा छः हज़ार पौधे लगाने का लिया गया संकल्प।
उमेश सागर संवादाता
सिंगरौली। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की इकाई एनसीएल सिंगरौली मे कमांडेंट सुब्रत कुमार झा के निर्देशन मे पौधरोपण किया गया। पूरी दुनिया कोरोना संकट से जूझ रही है। इस आपदा में लाखों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। ऐसे में इस महामारी के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और दूसरे नियमों का पालन करते हुए सीआईएसएफ एनसीएल सिंगरौली इकाई द्वारा कुल एक हज़ार पौधो का रोपड़ किया गया। जिसमे अमलोरी मे तीन सौ, झींगुरदाह मैगज़ीन मे दो सौ एवं बीना मैगज़ीन मे दो सौ, जयंत फायर मे दो सौ, बीना फायर मे सौ पौधे लगाए गए।
इस अवसर पर कमांडेंट सुब्रत कुमार झा ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस एक अभियान है, जो प्रत्येक वर्ष 5 जून को, विश्वभर में पर्यावरण के नकारात्मक प्रभावों को रोकने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है। इस अभियान की शुरुआत करने का उद्देश्य वातावरण की स्थितियों पर ध्यान केन्द्रित करने और हमारे ग्रह पृथ्वी के सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए पर्यावरण में सकारात्मक बदलाव का भाग बनने के लिए लोगों को प्रेरित करना है।
इस दौरान उप कमांडेंट वरुण कुमार पाण्डेय, सहायक कमांडेंट आईएम खान, सहायक कमांडेंट आदित्य कुमार एवं निरीक्षक डीके पाण्डेय, निरीक्षक अग्नि आशीष तिवारी मौजूद रहे। इस अभियान मे बल के सभी सदस्यों के अलावा पारिवारिक सदस्यों, बच्चों और ग्रामीणों द्वारा विभिन्न प्रकार के पौधे जैसे कि आवंला, अमरूद, नीम, इमली, जामुन, गुलमोहर इत्यादि के पौधो का रोपण किया गया। इस वर्ष केन्द्रीय ओइद्योगिक सुरक्षा बल की इकाई एनसीएल सिंगरौली द्वारा 6000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

