*मुख्यमंत्री योगी के जन्मदिन पर भाजपा जनों ने पर्यावरण संरक्षण दिवस पर पेड़ लगाकर उत्साहपुर्वक मनाया और एक दूसरे को मिष्ठान खिलाया।*
अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
भारतीय जनता पार्टी चोपन मंडल यशस्वी मुख्यमंत्री योगी जी का 50 वां जन्मदिन मंडल कार्यालय पर योगी जी के चित्र पर तिलक लगाकर एवं मिष्ठान वितरण कर पुरे हर्षोल्लास के साथ मनाया
एवं दीर्घायु स्वास्थ्य की कामना की । मुख्यमंत्री जी के जन्म दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता चोपन मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह जी ने किया तथा कार्यक्रम में पहुंचे बतौर मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी चोपन अशोक मिश्रा जी ने चोपन नगर स्थित गुरुद्वारा स्कूल में प्रकृति एवं पर्यावरण सुरक्षा के अंतर्गत छायादार एवं फलदार वृक्ष लगाकर पर्यावरण दिवस पर सभी लोगों को शुभकामना दिया ।
हर क्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि अशोक मिश्रा जी ने यशस्वी मुख्यमंत्री जी के जन्म दिवस एवं पर्यावरण दिवस पर कहा कि हम सब का सौभाग्य है कि प्रदेश की जनता की सेवा में अपना सर्वोच्च लगाने वाले मुख्यमंत्री जी के जन्मदिवस पर पृथ्वी पर ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए सभी कार्यकर्ता वृक्ष लगाकर उसे बचाने का संकल्प लें रहे हैं एवं मुख्यमंत्री जी के दीर्घायु एवं स्वास्थ्य की परमात्मा से प्रार्थना करते हैं । जन्म दिवस एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद, जिला कार्यसमिति सदस्य प्रदीप अग्रवाल, डॉक्टर सत्येंद्र आर्य ,संजय जैन, राजेश अग्रहरि ,सत्य प्रकाश तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष तेजवन्त पांडे ,मंडल महामंत्री विकास चौबे, मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल, मंडल मंत्री बृजेश पांडे, मंडल कोषाध्यक्ष धर्मेश जैन , सदस्य मुकेश पटेल इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
इस मौके पर विधालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारी सतनाम सिंह,प्रधानाचार्या मीरा सिंह, जितेन्द्र सिंह,व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
*मुख्यमंत्री योगी के जन्मदिन पर भाजपा जनों ने पर्यावरण संरक्षण दिवस पर पेड़ लगाकर उत्साहपुर्वक मनाया और एक दूसरे को मिष्ठान खिलाया।*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Saturday, June 5, 2021 9:08 AM
---Advertisement---

