ब्लाक करमा के समग्र विकास के लिए मंत्री जी से मिले प्रधान विकास सिंह ।

---Advertisement---

(मुस्तकीम खान सोनभद्र)
करमा।

भरकवाह के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान विकास सिंह दिनांक 04:06:21 दिन शुक्रवार को
ग्राम विकास एवं समग्र ग्राम्य विभाग मंत्री उत्तर प्रदेश राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह से मिलकर ब्लाक करमा के विकास पर चर्चा एवं ब्लाक करमा के ग्राम प्रधानों द्वारा प्रस्तावित ग्राम प्रधान सम्मेलन के लिए आमंत्रित करने को लेकर मिले । उन्होंने करमा ब्लॉक के समस्त गांवों के समग्र विकास पर चर्चा की उन्होंने करमा ब्लॉक के प्रधान संघ द्वारा प्रस्तावित सम्मेलन के लिये विशेष रूप से आमंत्रित किया।मंत्री जी ने नव सृजित ब्लाक करमा के विकास के लिए हर सम्भव आश्वासन दिया और कहा अगले सप्ताह दिल्ली जाने का कार्य क्रम पहले से ही निर्धारित है दिल्ली से लखनऊ आते ही सोनभद्र आने का पूरा प्रयास करूँगा ।
विकास सिंह ने बताया कि मंत्री जी ने उनकी बात को बड़े ध्यान से सुना और भरोसा दिलाया कि ब्लाक करमा के 63 ग्राम पंचायतों के लिए पानी एवं हर पात्र परिवारों के लिए आवासीय योजना के साथ ही बुनियादी सुविधाओं की जरूरतों को पूरा करने का प्रयास किया जायेगा ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment