*घर मे बेटी के होने पर एक युवक की अनोखी पहल लोगो के लिए फ्री किया अपना धुलाई सेंटर।*

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया संवाददाता
समाज मे जहा लोग बेटियों के पैदा होने पर मायूस हो जाते हैं और बेटा पैदा होने पर खुश हो जाते हैं वहीं चोपन निवासी एक युवक रहमान कुरैशी ने एक मिशाल पेस करते हुए समाज को एक संदेश देने का कार्य किया| जानकारी के अनुसार नगर निवासी रहमान कुरैशी थाना चोपन के बगल में जनता सर्विस सेंटर के नाम से एक धुलाई सेंटर चलाते हैं उनके यहाँ 2 जून को बेटी पैदा हुई जिसके खुशी में रहमान ने समाज को एक सुंदर संदेश देते हुए अपने धुलाई सेंटर को एक दिन के लिए फ्री कर दिया। फ्री में धुलाई कराने वाले लोगो ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि रहमान की यह सोच वाकई में काबिलेतारीफ है जहाँ लोग लड़कियों को बोझ समझते हैं वहाँ इन्होंने समाज को आइना दिखाने का कार्य किया है। इस दौरान पूछे जाने पर में रहमान ने बेटी को बेटे जैसा बताते हुए कहा कि बेटियों को मौका मिले तो वे लड़कों के मुकाबले ज्यादा कामयाब होती हैं और अपने माता-पिता की बेटों की अपेक्षा बेहतर सेवा कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि अब बेटी न तो बोझ है और न ही पराया धन है। आज के दौर में बेटियों ने अपनी प्रतिभा के बल पर वे उपलब्धियां हासिल की हैं, जिनके बारे में लोग सोचने पर मजबूर हो जाते हैं। इसलिए बेटे व बेटियों में कोई अंतर न समझे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment