ला एण्ड आर्डर बनाए रखना मेरी पहली प्राथमिकता-अश्वनि त्रिपाठी थानाध्यक्ष म्योरपुर

---Advertisement---

सत्यपाल सिंह,,,

म्योरपुर,,सोंनभद्र

म्योरपुर।क्षेत्र में शांति बनाए रखना,अपराध को कम करना व नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।उक्त बाते नवागत म्योरपुर थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने पत्रकारों के साथ एक बैठक के दौरान कही।श्री त्रिपाठी ने कहा कि किसी भी तरह की दिक्कत होने पर क्षेत्र की जनता कभी भी मुझसे आकर मिल सकती या मेरे मोबाइल नंबर 9454404302 पर संपर्क कर सकती है।कहा कि अपराधी या अपराधी प्रवृत्ति के लोग अपना गलत काम बंद कर दे या जेल जाने को तैयार हो जाएं।अशांति या अराजकता फैलाने वालों की जगह जेल में होगी।मीडिया के माध्यम से उन्होने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि अपने वाहनों को अगर घर के बाहर खड़ी करते हैं तो वाहन को लोहे की जंजीर से से बांध कर रखें जिसे वाहन के चोरी होने की संभावना न के बराबर रहे।वही स्थानीय दुकानदारों से अपनी दुकानें सड़क के किनारें पटरियों को छोड़ कर लगाने की बात कही।ऐसा नही करने वाले दुकानदारों पर कड़ी कार्यवाही करने की भी बात कही।इस दौरान जगतनारायण विश्वकर्मा, अशोक दुबे,राजीव मिश्रा,सत्यपाल सिंह, अमिताभ मिश्रा,रवि अग्रहरी,शारदा प्रसाद, पंकज सिंह, अजीत कुमार, विकास सिंह, संदीप अग्रहरी, बाबूलाल शर्मा आदि पत्रकार बंधू उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment