*_व्यपार मण्डल अनपरा, अग्रवाल समाज एवं उर्जान्चल ऑक्सीजन बैंक द्वारा एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया_*

---Advertisement---

 

_सोनभद्र-उमेश कुमार सिंह

अनपरा नगर पंचायत दो सामाजिक संस्थाओं द्वारा व्यपार मण्डल अनपरा,अग्रवाल समाज एवं उर्जान्चल ऑक्सीजन बैंक द्वारा अनपरा नगर पंचायत के अग्रवाल धर्मशाला में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान ६० सदस्यों ने रक्तदान कर दूसरों के जीवन को बचाने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया।अनपरा व्यपार मण्डल , के अध्यक्ष नितेश चौहान व ऑक्सीजन बैंक के संस्थापक पंकज मिश्रा,सहयोगी ई0 वीके सिंह की नेतृत्व में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।मुख्य अतिथि थाना प्रभारी निरीक्षक अनपरा विजय प्रताप सिंह जी ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन हम सभी एक नेक कार्य करने के लिए यहां आए हैं ताकि हमारी छोटी सा प्रयास किसी की जिंदगी को बचाया जा सकता है। जीवन देना और लेना तो उसके हाथों में हैं।लेकिन हमारा जीवन किसी के काम आ जाये इससे बढ़ कर इस जीवन में और कुछ नहीं हो सकता है। हम खुशनसीब हैं जो हमें यह सौभाग्य पर्याप्त हुआ है कि हम अपना रक्त दान कर किसी परिवार का चिराग बुझने से बचा सके। रक्तदान करने वाले महान आत्मा हैं जो दूसरों की जिंदगी को बचाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। ऑक्सीजन बैंक के संस्थापक पंकज मिश्रा ने सभी सक्रिय सदस्यों का आभार जताया जिन्होंने हर विकट परिस्थितियों में संस्था के उत्थान के बारे में सोचा। कोरोना काल के दौरान जिस तरह से गली, मोहल्लों में जाकर जरूरतमंद लोगों की सहायता की है उसके लिए तहे दिल से आप सभी का उन्होंने धन्यवाद दिया।सोनभद्र जिला ब्लड बैंक से आई चिकित्सकों की टीम में शामिल डा.मानिक चंद, ब्लड बैंक काउंसलर रविन्द्र जी सहित ब्लड बैंक के मेडिकल टीम के मौजूदगी में आयोजित हुआ।_

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment