अनिल जायसवाल (संवाददाता)
डाला सोनभद्र– पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हाथीनाला पुलिस द्वारा शनिवार को चकगडदरवा व गडदरवा के जंगलो में सघन कांबिग की गई।हाथीनाला थाना प्रभारी सूर्यभान ने बताया कि थाना क्षेत्र के चकगडदरवा व गडदरवा के जंगलो में नक्सलियो की चहल कदमी का पता लगाने के लिए सघन कांबिग की गई।इस दौरान चरवाहो व लकड़ी बिनने वालो को कोरोना महामारी से बचाव के लिए आगाह किया गया कि वे नियमित मास्क पहने।साबून से हाथ धोए।कही जरूरी हो तभी घर से बाहर निकले।स्वंय का बचाव ही स्वस्थ रहने का एक मात्र उपाये है।उन्होने लोगो से अपिल किया कि नक्सलियो का पता लगने पर वे पुलिस को तुरंत सूचना दे।पुलिस आप सबका मित्र है।नक्सलियों के बारे में पुलिस को सूचना देने वालो का नाम पता गोपनिये रखा जायेगा।

