कोरोना वायरस को लेकर घबराए नहीं सतर्क रहे – प्रमोद तिवारी।

---Advertisement---

 

ग्राम प्रधान ने कराया सैनिटाइजेशन व ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित किया।

उमेश सागर संवादाता

ऊर्जांचल। कोविड-19 महामारी ने पूरी मानवता को झकझोर कर रख दिया है। दूसरी लहर के प्रकोप तेजी से पैर पसार रहा है ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र भी अछूते नहीं रह गए हैं। शुक्रवार को शक्तिनगर थानाक्षेत्र अंतर्गत कोटा पुनर्वास ग्रामपंचायत प्रधान प्रमोद तिवारी व एनटीपीसी के सौजन्य से सीआईएसफ जवानों द्वारा आस पास के मुहल्लों में सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया। सार्वजनिक स्थानों व घरों में कोरोना वायरस से बचाव हेतु कोटा बस्ती में सैनिटाइजेशन किया गया। स्थानीय रहवासियों द्वारा ग्राम प्रधान व एनटीपीसी के इस पहल की सराहना की गई।

कोटा ग्राम प्रधान प्रमोद तिवारी ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना जैसी महामारी से ग्रामीणों को सुरक्षित रखना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए गांव में सफाई के साथ ही दवाओं की उपलब्धता का पूरा प्रयास किया जाएगा। कोरोना के खात्मे के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। श्री तिवारी ने कहा कि अपने घरों के आसपास कूड़ा कचरा व गंदगी एकत्र न होने दें, इससे बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है। सभी सार्वजनिक स्थानों व गांवों में सेनेटाइजर का छिड़काव कराये जाने का प्रयास जारी है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील किया कि कोरोना वायरस को लेकर घबराए नहीं सतर्क रहे, जिन लोगों को बुखार, कफ या सांस लेने में तकलीफ की शिकायत है, उन्हें मास्क पहनना चाहिए और तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। कोरोना वायरस को दूर करने के लिए खुद को जागरूक करे और दुसरो को भी इसके प्रति जागरूक करें।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment