करमा-( जयप्रकाश मौर्य)
करमा। थानाध्यक्ष करमा प्रदीप सिंह ने शुक्रवार को दोपहर में केकराही बाजार में चौपाल लगाकर लोगों को कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए जागरुक किया गया।उन्होंने कहा कि वैक्सीन पूर्ण रूप से सुरक्षित है, सभी लोग वैक्सीन लगवावें, अफवाहों पर ध्यान न दे। कोरोना महामारी के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि मास्क का प्रयोग अवश्य करें।सोशल डिस्टेंस बना के रहे।उक्त अवसर पर एस एस आई बिनोद कुमार यादव, राजू केशरी, ओमप्रकाश केशरी, जी एम सिंह, बिमल कुमार, गोपीनाथ केशरी, गौरव कुमार सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

