सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल

---Advertisement---

 

शाहगंज -रवि प्रकाश मौर्य

शाहगंज। थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहगंज-घोरावल मार्ग पर ओडहथा कालोनी मार्ग के समीप कस्बे में स्कार्पियो की चपेट में आने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गांव ओडहथा के कालोनी बस्ती के पास दो व्यक्ति बाईक पर सवार होकर घोरावल की तरफ घर जा रहे थे कि अचानक बाईक चालक का संतुलन बिगड़ गया और बाईक पर सवार दोनों व्यक्ति सडक पर गिर पड़े, तभी घोरावल की तरफ से अचानक आ रही स्कार्पियो की चपेट में आ गऐ और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।चौकी प्रभारी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल बाईक चालक राजेश पुत्र छोटेलाल उम्र लगभग 28 वर्ष निवासी मसीपठान व प्रदीप पुत्र बसंत लाल उम्र लगभग 27 वर्ष निवासी सेमरा घोरावल दोनों घायलों को उपचार के जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment