दो माह से जले इन ट्रांसफ़मर को नहीं बदले जाने से उपभोक्ताओं में आक्रोश

---Advertisement---

 

करमा-(जयप्रकाश मौर्य)

करमा। पसही फीडर द्वारा संचालित विद्युत आपूर्ति से कर्मा व केकराही फीडर का इन कमर दो माह से जला हुआ है।जिसे विभाग द्वारा नहीं बदले जाने से विद्युत आपूर्ति मात्र 08 से 10 घंटे ही हो पा रही है।ज्ञात हो कि दो फीडर पर विद्युत सप्लाई के लिए दो इन कमर होते हैं।कर्मा फीडर का इन कमर दो माह पूर्व अचानक जल गया था।विद्युत आपूर्ति बाधित न हो इसको ध्यान में रखते हुए दोनों क्षेत्र की सप्लाइ एक ही इन कमर से होने लगी है। थोड़ी भी बारिश व हल्की हवा भी चलने से आपूर्ति बाधित हो जाती है।शासन के निर्देशानुसार 18 घंटे की आपूर्ति के बदले मात्र 08 घंटे भी ठीक से बिजली नहीं मिल पा रही है।सब्जी उत्पादक बाहुल्य क्षेत्र में ठीक से विद्युत आपूर्ति न होने से किसानों में आक्रोश व्याप्त है।क्षेत्रीय किसान प्रेम नाथ, रमेश, दीप प्रताप, संतोष, राजेश आदि ने कहा कि कृषि के नाम पर कनेक्सन का बिल कम नहीं होता पर विद्युत सप्लाई जरूरत से ज्यादा कटी रहती है।विद्युत विभाग के लाइन मेन व जेई से शिकायत करने पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं हो पा रही है।अधिशाषी अभियंता ने दूरभाष पर बताया कि इन कमर लगाने के लिए कार्यवाही की जा रही है।कब तक पूरी होगी की बात पर फोन काट दिए।क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी इस बाबत अभी तक जनहित में शांति बनाए हुए है।जिससे क्षेत्रीय उपभोक्ताओं में विद्युत विभाग के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के प्रति नाराजगी है।किसानों ने पुनः अधिशासी अभियंता का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा है कि यदि अविलंब कार्यवाही नहीं हुई तो हम सभी क्षेत्रीय किसान आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment