थानाध्यक्ष ने वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के लिए, ग्रामीणों से किया अपील

---Advertisement---

 

शाहगंज -रवि प्रकाश मौर्य

शाहगंज। सोनभद्र थानाध्यक्ष शाहगंज शेषनाथ पाल राजस्व निरीक्षक मटरू लाल तथा राजस्व कर्मियों की टीम में शामिल अजय श्रीवास्तव अजय प्रताप सिंह, मनीष सिंह अनूप श्रीवास्तव आदि के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज पर वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण जनों से अपील करते हुए अधिक से अधिक लोग केंद्र पर उपस्थित होकर टीकाकरण का लाभ लें, ग्रामीण जनों में ओबरा डी निवासी अनिल कुमार पाठक ने स्वयं वैक्सीनेशन लगाते हुए सभी लोगों से इस टीकाकरण को लगवाने के लिए कहा कि यह वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित और प्रभावी है कोविड-19 के संक्रमण से बचाने में यही वैक्सीन सहायक सिद्ध हो रही है।
थानाध्यक्ष शेषनाथ पाल तथा राजस्व निरीक्षक मटरू लाल कहा कि 1 जून से 18 वर्ष के लोगों का वैक्सीनेशन किया जाना सुनिश्चित होगा, हालांकि इन लोगों ने कहा कि गांव स्तर पर जो अफवाह है वह पूरी तरीके से बेबुनियाद है
स्वास्थ्य विभाग से ए एन एम पावित्री देवी, प्रतिमा शर्मा,आशा गीता मिश्रा,सी एच ओ पूनम सिंह,एल टी विनोद श्रीवास्तव, महिपाल सिंह गौतम, सत्येंद्र सिंह, आदि उपस्थित रहे

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment