लूट के माल के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार दो मोटरसाइकिल बरामद

---Advertisement---

 

नूरूल होदा खान। गाजीपुर

दिलदारनगर।गाजीपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिलदारनगर पुलिस ने लूट के बीस हजार रुपये नगद माल के साथ दो मोटरसाइकिल शहीद सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार, करने मे सफलता हासिल किया है। यूनियन बैंक पुलिया के पास उसिया मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान 03 अभियुक्तों को चोरी की 02 मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों से पुलिस पूछताछ में अपना नाम जमशेद खाँ उर्फ अखियां पुत्र स्व0 मुस्ताक ,तौसीफ खान पुत्र हसीब खान, व सादाब खान पुत्र सुऐब खान निवासी ग्राम उसिया थाना दिलदारनगर जनपद गाजीपुर बताया गया । पुलिस पूछताछ में अभियुक्त जमशेद द्वारा बताया गया कि दिनांक 15/04/2021 को फरीदपुर चौराहे से पहले मैने अपने साथी के साथ मिलकर बैग लूटा था । अभियुक्त तौसीफ खाँन एवं सादाब खाँन के कब्जे से दो चोरी की मोटर साईकिल तथा अभियुक्त जमशेद खाँ के पास से मु0अ0सं0 77/21 धारा 392/411 भादवि मे लूटा गया 20000 हजार रूपया नगद व 01 स्वैप मशीन व 01 अदद स्वैप रिमोट व एक अदद बैग काले रंग का ,एक रजि0 लिखा हुआ व लूट की घटना मे प्रयुक्त मो0सा0 बरामद किया गया हैं । बताते चलें कि लूट के सामान का मुकदमा वादी द्वारा पहचान करायी गयी, तो वह अपने लूटे गये सामानो को पहचान गया। जिसके आधार पर लूट के मुकदमे में अभी तक घर का नाम प्रकाश मिलाते हुए चोरी किए गए मोटरसाइकिल के संबंध में थाना पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए बच्चों को न्यायालय में पेश किया गया गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम दिलदारनगर थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल वरिष्ठ उप निरीक्षक पवन कुमार यादव, उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह यादव, तथा कांस्टेबल राकेश पाल, मंगल यादव, जितेन्द्र सिंह, सतेन्द्र यादव, दिलीप भगत तथा आशीष यादव थाना दिलदानगर रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment