अनिल जायसवाल (संवाददाता)
डाला सोनभद्र, उपनिदेशक के जाते ही दूसरे दिन खदान में कार्य शुरू हो गया डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के लंगड़ा मोड़ ई टेंडरिंग तीन नंबर खदान हादसे में सोमवार को डीजीएमएस वाराणसी उपनिदेशक राजेश कुमार द्वारा जांच किया गया था जिसमें खनन से संबंधित सारी गतिविधियों पर नजर रखी गई वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष चोपन सुनील सिंह ने बताया कि खदान में खनन कार्य मानक के विपरीत करा जाता है जबकि सोमवार को खान सुरक्षा महानिदेशक (डीजीएमएस) के अधिकारी राजेश कुमार सिंह का मूल काम खनन के दौरान सुरक्षा मानकों का अनुपालन कराना है फिर भी देख देख कर खनन क्षेत्र में भ्रमण कर क्या हाल जाना वह क्या ऐसा देखने को मिला जिसमें राजेश कुमार सिंह ने खनन कार्य चालू करने का आदेश दे दिया!
खनन कार्य करने वाले के पास
खदान में बिना हेलमेट व सेफ्टी बेल्ट के कार्य करते मजदूर पाए गए।
आवश्यकता से ज्यादा विस्फोट
सामग्री के इस्तेमाल करना जगह जगह विस्फोटक का मिलना, यह दर्शाता है कि खदान में अनगिनत विस्फोटक सामग्री लाई जाती है व खदान में मनमाने तरीके से पोकलेन मशीन का प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि खदान के ऊपर जैसे खनन क्षेत्र का पट्टा धारक के फर्म के साथ सीमाएं लिखी होती हैं उसी प्रकार सूचना पट्ट भी होना चाहिए जिससे जांच में क्या रिपोर्ट लगी का खुलासा सूचना पट्ट से हो सके। सुनील सिंह ने बताया कि यहां की सारी सूचनाएं वीडियो के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री महोदय तक पहुंचाऊंगा। सरकार को बदनाम करने की साजिश नहीं चलेगा
खदान चालू हो जाने के संबंध में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव ने बताया कि इन्हें अभी चालू नहीं करना था। चोपन थाने के थानाध्यक्ष को सूचना फोन के माध्यम से दी गई है उसे बंद कराएंगे।

