3,6 लाख के गांजा साथ 5 तस्कर को पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे

---Advertisement---

वली अहमद सिद्दीकी,, सोंनभद्र,

श्रीमान पुलिस अधीक्षक सोनभद्र महोदय के निर्देशन एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक
मुख्यालय एवं श्रीमान् क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल मार्गदर्शन मे अपराध एवं अपराधियो/संदिग्ध वाहन/व्यक्तियो की
चेकिंग मे कांशीराम आवास कालोनी होते हुये नई बाजार की तरफ ग्राम सजौर के पास जा रहे थे, को एक बलेरो
UP 64 M 2555 पन्नूगंज की तरफ से आ रही थी कि हम पुलिस वालों की गाड़ी देख काफी तेजी से भागने लगा,
कि शक वश अपनी गाड़ी घुमाकर पीछा किया गया तो रेलवे क्रासिंग के पास आकर अपनी गाड़ी आगे लगाकर रोक
लिया गया। गाड़ी में बैठे व्यक्तियों को गाड़ी से उतरने हेतु बताया गया, तो सभी उतरे, जिसमें कुल 05 व्यक्ति है जिसमें
एक महिला है, जिनका नाम पता पूछने पर क्रमशः 1. सिकन्दर जायसवाल पुत्र दशमी जायसवाल निवासी सरईगढ़
थाना रायपुर जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 29 वर्ष 2. हीरालाल यादव पुत्र रामलच्छन यादव निवासी सरईगढ़ थाना
रायपुर जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 36 वर्ष 3. कबुतरी देवी पत्नी स्व0 गुल्लू अगरिया निवासी कजियारी थाना माँची
जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 35 वर्ष, 4. राजकुमार उर्फ राजू पुत्र लक्ष्मन राम निवासी सरईगढ़ थाना रायपुर जनपद
सोनभद्र, उम्र करीब 23 वर्ष 5. कमलेश यादव पुत्र रामगहन सिंह यादव निवासी डुमरकोन थाना अधौरा जनपद कैमुर
भभुआ (बिहार), उम्र करीब 23 वर्ष बताये। गाड़ी तेजी से चलाने के सम्बन्ध में कडाई से पूछने पर सभी एक साथ
बताये कि साहब हम लोगों को माँफ कर दिजिये, हमारी गाड़ी में पीछे गाजा लदा हुआ है। आप लोगों को देखकर
पकड़े जाने के डर से भाग रहे थे। जिसको हम लोग बिहार से ले आ रहे है और इलाहाबाद ले जा रहे है। वहा पर
ग्राहक ढुढंकर बेच देते है। हम लोग महिला को इस लिये उपरोक्त प्रकरण में सम्मिलित करते है जिससे किसी को शक
ना हो। इस पर उपरोक्त सभी व्यक्तियों को N.D.P.S. ACT के प्राविधानों के बारे में बताया गया कि आप लोगों की
तलाशी किसी मजिस्ट्रेट या राजपत्रित अधिकारी द्वारा लिया जायेगा, तत्पश्चात जरिये दूरभाष क्षेत्राधिकारी नगर श्री
राजकुमार त्रिपाठी को अवगत कराया गया तो बताये कि मैं अभी अपने आवास में हूँ, तुरन्त आ रहा हुँ। उपरोक्त सभी
व्यक्तियों में एक महिला है, जिसके सम्बन्ध में थाना कार्यालय में जरिये दूरभाष म0का0 को भेजने हेतु बताया गया।
तो कुछ ही देर में म0का0 भारती व का0 दारा सिंह उपस्थित आये तथा उसके तुरन्त बाद श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर
महोदय आये। श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के समक्ष हम पुलिस के लोग आपस में एक दूसरे की जमातलाशी
ली गयी तो न होने कोई नाजायज वस्तु के उपरोक्त व्यक्तियों का नियमानुसार तलाशी ली गयी। तो सिकन्दर जायसवाल
उपरोक्त के कुर्ते के दाहिने जेब से कुल 500 रुपये की एक नोट, 2. हीरालाल यादव उपरोक्त के पिछले पाकेट से कुल
300 रुपये की कुल तीन नोट, 3 राजकुमार उर्फ राजू उपरोक्त के जीन्स पैण्ट के पिछले जेब से 200 रुपये, कुल दो
नोट, कमलेश यादव उपरोक्त के पैण्ट से कुल 200 रुपया, कुल दो नोट, 4. महिला कबुतरी देवी उपरोक्त के पास से
से 100 रुपये का एक नोट बरामद हुआ। इसके बाद बुलेरो के पिछले गेट को खोला गया तो पिछली सीट पर एवं
सीट के नीचे से चार अदद प्लास्टिक के मटमैले रंग के बोरा बरामद हुआ, जिसको क्रमशः खोलकर सूर्घने पर गाँजा
की बूँआ रही है। इस पर इलेक्ट्रानिक वाटमाप मगांकर तौल कराया गया तो चार अदद बोरे में कुल 59.250 कि0ग्रा0
नाजायज गाँजा बरामद किया गया। उनका उक्त कृत्य धारा 8/20N.D.P.S. Act का जुर्म बताकर समय करीब
07.25 बजे हिरासत पुलिस में एवं बरामद मे लिया गया।
नाम पता अभियुक्तगण:-
1. सिकन्दर जायसवाल पुत्र दशमी जायसवाल निवासी सरईगढ़ थाना रायपुर जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 29 वर्ष
2. हीरालाल यादव पुत्र रामलच्छन यादव निवासी सरईगढ़ थाना रायपुर जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 36 वर्ष
3. कबुतरी देवी पत्नी स्व0 गुल्लू अगरिया निवासी कजियारी थाना माँची जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 35 वर्ष,
4. राजकुमार उर्फ राजू पुत्र लक्ष्मन राम निवासी सरईगढ़ थाना रायपुर जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 23 वर्ष
5. कमलेश यादव पुत्र रामगहन सिंह यादव निवासी डुमरकोन थाना अधौरा जनपद कैमुर भभुआ (बिहार), उम्र करीब
23 वर्ष
बरामदगी का विवरण:-
बरामदगी कुल 59.250 कि0ग्रा0 नाजायज गाँजा (अनुमानित कीमत लगभग 3,60000 /-रुपये) व एक अदद
अदद चार पहिया वाहन UP 64 M 2555 बुलेरो (अनुमानित कीमत लगभग 8 लाख रुपये)
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण:-
1. उ0नि0 जितेन्द्र कुमार थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र
2. हे0का0 महताज आलम थाना रागंज
3. का0 संजय सिंह थाना रा0गंज
4. म0 का0 भारती थाना रागंज
5. का0 दारा सिंह थाना रागंज
6. होगा0 श्याम किशोर चौबे

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment