अनिल जायसवाल (संवाददाता)
डाला सोनभद्र– डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के डाला बाड़ी स्थित एक क्रशर प्लांट के डग में कार्य करने के दौरान मजदूर का पैर फिसलने से डग के अंदर जा कर फस गया स्थानीय लोगों व प्लांट के लोगों द्वारा कई घंटों के बाद मजदूर को बाहर निकाला गया
मिली जानकारी के अनुसार मजदूर राजदेव 30 वर्ष निवासी कोहरा सागोबांध वर्तमान में बाड़ी रह कार्य करता था जो कि आज मंगलवार की शाम लगभग 5: 45 बजे के आसपास क्रशर प्लांट के डग पर रास्ता बना रहा था उसी दौरान अचानक उसका पैर डग में चला गया।जिसकी सूचना प्लांट के स्टाफो को मिलते ही प्लांट बंद कर तुरंत सभी लोग बचाव करने पहुंच गए पोपलेन से स्थानीय लोगों के साथ मिलकर प्लांट स्टाफ कई घंटों के मशक्कत के बाद सही सलामत फंसे मजदूर का दोनों पैर बाहर निकाला गया तत्काल ही इलाज के अस्पताल भेज दिया गया
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे डाला चौकी इंचार्ज एस के सोनकर घटनास्थल पर मौजूद रहे

