अनिल जायसवाल (संवाददाता) डाला
डाला सोनभद्र-खान सुरक्षा निदेशालय वाराणसी की टीम ने सोमवार को बिल्ली मार्कुण्डी स्थित खदानो का निरीक्षण कर सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशानिर्देश दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार खान सुरक्षा निदेशालय वाराणसी क्षेत्र के अधिकारी राजेश कुमार ने क्षेत्रीय कर्मचारियो के साथ बिल्ली मार्कुण्डी स्थित खदान में पहुंचकर तीन दिन पूर्व हुए आकाशीय बिजली से सम्बंधित ब्लास्टर की घटना स्थल का मौका मुआयना कर खदान के जिम्मेदार कर्मचारियो से घटना की जानकारी ली।इसके साथ ही खदान में आने जाने वाले रास्ते को और दुरूस्त रखने व खदान में खनन हेतु बेंचनुमा बनाकर पत्थरो का खनन किये जाने का निर्देश दिया।इस दौरान उन्होने जिम्मेदारो से कहा कि सुरक्षा मानको का पुरा पालन होना चाहिए।जीवन मूल्यवान है।जिसकी सुरक्षा की पुरी जिम्मेदारी स्वंय के साथ ही खदान में कार्य कराने वाले जिम्मेदार कर्मियों की होती है।बिना सुरक्षा किट पहने किसी को खदान में कार्य स्थल की ओर न जाने दें।खदानो में दुर्घटना शून्य होना चाहिए।

