सोनभद्र(शक्ति पाल)
पूर्वी उत्तर प्रदेश में किसानों की आवाज बुलंद कर रहे पूर्वांचल नव निर्माण किसान मंच के नेता श्रीकांत त्रिपाठी तथा गिरीश पाण्डेय ने 26 मई को ब्लैक डे काला दिवस मनाने की घोषणा करते हुए बताया कि
पूर्वांचल के किसान अपनी-अपनी साइकिल,मोटरसाइकिल, कार, ट्रैक्टर पर काला झंडा लगाकर 26 मई को यात्रा करेंगे,यदि कहीं निकलना हुआ तो।इसके अलावा किसान अपने-अपने घरों पर काला झंडा लगाकर,गांवों में दोषपूर्ण कृषि कानून के खिलाफ सरकार का पुतला भी दहन करके जगह-जगह विरोध दर्ज कराएंगे।
नेता द्वय ने कहा सरकार से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी की मांग करते हुए दोषपूर्ण कृषि कानून को वापस कराने के लिए आवाज बुलंद करेंगे पूर्वी उत्तर प्रदेश के किसान।बताया
यह आयोजन दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के छः महीने पूरा होने पर संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर किया जायेगा ।
नेता द्वय ने किसानों से ब्लैक डे , काला दिवस को सफल बनाने की अपील भी की।कहा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी के बगैर किसानों की आय दोगुनी करना तो दूर उनकी लागत मिलना मुश्किल है।

