ओबरा विधायक ने खाध सामग्री वितरण का शुभारंभ संजीव कुमार गोड़ ने किया

---Advertisement---

 

अनिल जायसवाल

डाला सोनभद्र – प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत क्षेत्र में वितरित होने वाले खाध समाग्रियो का शुभारंभ क्षेत्र के विधायक संजीव कुमार गोड़ द्वारा शुक्रवार को किया गया।
विकास खंड चोपन के कोटा ग्राम पंचायत के रेक्सहवां में शिव प्रकाश के सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान व बिल्ली मार्कुण्डी ग्राम पंचायत के बाड़ी में रियाज के सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर गरीबो को खाध समाग्री देकर ओबरा विधायक संजीव कुमार गोड़ ने नि:शुल्क वितरण योजना का शुभारंभ करते हुए ग्रामीणो से कहा कि प्रदेश में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत पात्र गृहस्थी एवं अंत्योदय योजना के प्रत्येक लाभार्थी को प्रति युनिट 5 किलो राशन मिलेगा।जिसमें 3 किलो गेहूं व 2 किलो चावल का नि: शुल्क वितरण किया जायेगा।यह योजना मई व जून दो माह तक तक चलेगी।उन्होने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के कारण सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देश के अनुसार सबको अपने-अपने घरो में सुरक्षित रहने की सलाह दिया गया है।ऐसे में किसी को खाने पीने की दिक्कत न हो सके जिसके लिए सरकार द्वारा पात्र लोगो में नि:शुल्क खाध समाग्रीयों का वितरण का कार्य किया जा रहा है।इस अवसर पर क्षेत्रीय खाध अधिकारी अरूण प्रकाश यादव,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह सोनू आदि लोग मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment