*कांग्रेस इंटक नेता हरेंद्र पांडे के असामयिक निधन पर शोक श्रद्धांजलि सभा।*

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
क्राइम जासूस
संवाददाता

चोपन‌ सोनभद्र/आज दिनांक 19 – 5 – 2021 को शाॅंम 6 बजे सोनभद्र में बार एसोसिएशन सोनभद्र के महामंत्री तथा कांग्रेस पार्टी के मानवाधिकार प्रकोष्ठ के जिला चेयरमैन श्री सत्यदेव पांडे एडवोकेट के स्थित आवास पर श्री हरेंद्र कुमार पांडे महासचिव उत्तर प्रदेश मजदूर कांग्रेस (इंटक) के असामयिक निधन पर श्रद्धांजलि सभा की गई , जिसमें वरिष्ठ कांग्रेसी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे और उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए सच्ची श्रद्धांजलि दी गई एवं सभी के द्वारा 2 मिनट का मौन रखा गया उनके निधन से कांग्रेस पार्टी की अपूर्णनीय क्षति हुई है । श्रद्धांजलि सभा अर्पित करने में सत्यदेव पांडे एडवोकेट , कांग्रेस प्रदेश सचिव सेतराम केशरी ,श्री उमा शंकर गिरी ,श्री राम प्रकाश पांडे श्री विजय शंकर पांडे ,श्री राजेश त्रिपाठी ,श्री श्रवण कुमार पांडे , श्री नवेंन्द्र भूषण दुबे , श्री सूर्यकांत त्रिपाठी,श्री नवीन दुबे, श्री जय शंकर पांडे ,जवाहर प्रसाद व श्री अभिषेक कुमार पांडे आदि उपस्थित रहे ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment