*पोजिटिव रेलकर्मियों को 30 दिनों की विशेष छुट्टी* अशोक मद्धेशिया

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता चोपन

रेलकर्मियों के हक में ईसीआरकेयू की बड़ी पहल अन्य संसाधनों की व्यवस्था भी जल्द – डी के पांडे

एक अप्रैल 2021 के बाद कोरोना संक्रमण जांच में पोजटिव पाए गए रेलकर्मचारियों को अब 30 दिनों तक की विशेष आकस्मिक अवकाश मिलने का रास्ता साफ हो गया है । उक्त जानकारी देते हुए ईसीआरकेयू के केंद्रीय अध्यक्ष सह धनबाद मंडल के पी एन एम प्रभारी डी के पांडेय ने बताया कि पिछले वर्ष कोरोना आपदा के आलोक में भी फेडरेशन और ईसीआरकेयू के पहल पर कोरोना संक्रमित रेलकर्मचारियों के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश की स्वीकृति दिलाई गई थी । परंतु इस वर्ष पुनः संक्रमण के दूसरी लहर आने पर बड़ी संख्या में रेलकर्मी प्रभावित होने लगे हैं । बहुत से रेलकर्मचारियों की इस बीमारी के कारण मृत्यु हो गई है ।कार्यरत कर्मचारियों के कोरोना जांच में पोजिटिव पाए जाने पर उन्हें अपनी छुट्टी पर कोरोन्टाईन होना पड़ रहा है और बहुत से कर्मचारियों को उनके खाते में छुट्टी नहीं होने के कारण वेतन भी नहीं मिल पा रहा है । ऐसी स्थिति में ईसीआरकेयू ने रेलप्रशासन के समक्ष पुनः यह मांग रखी कि पूर्व निर्धारित रेल नियमों के अधीन इस वर्ष कोरोना संक्रमित रेलकर्मचारियों के कोरोन्टाईन अवधि के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश स्वीकृत किया जाए । महाप्रबंधक हाजीपुर के निर्देश पर मुख्य कार्मिक अधिकारी (आई आर)/हाजीपुर श्री सुरेश चंद्र श्रीवास्तव ने गुरुवार को पत्र संख्या – ईसीआर/एच आर डी/आईआर एंड डब्ल्यू/लौकडाउन गाईड लाईन/21 जारी कर दिया है । इस पत्र के जारी किए जाने पर प्रभावित रेलकर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है ।
श्री पांडेय ने यह भी बताया कि ईसीआरकेयू ने रेलप्रशासन के समक्ष रेलकर्मचारियों के कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए अन्य संसाधनों और इलाज की सुविधाओं को भी जल्द उपलब्ध कराने की मांग रखी है ।
इस बाबत जानकारी उमेश कुमार सिंह ईसीआरकेयू शाखा अध्यक्ष चोपन और सचिव वी के डी द्विवेदी ने दी है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment