*चेयरमैन फरीदा बेगम ने मुस्लिम समुदाय के लोगो से अलविदा जुम्मा की नमाज घर पर ही पढ़ने का किया अपील ।*

---Advertisement---

अशोक मदेशिया
संवाददाता चोपन

भारत देश के लोगों को सुरक्षित रखने का एकमात्र यही विकल्प है की वैश्विक महामारी कोरोना के खिलाफ जंग में मुस्लिम समुदाय के लोग भी भारत सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चले व मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरुओ व नगर के मुसलमानों से अपील है की लाकडाउन का पूरी तरह से पालन करें व अलविदा जुम्मा की नमाज घर पर ही पढ़े। यह बाते चोपन नगर पंचायत के अध्यक्ष फरीदा बेगम ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को जागरूक करते हुए कहीं उन्होंने यह भी कहा कि माहे रमजान के पाक महीने में हम लोग अपने परिवार की सुरक्षा के लिए तरावीह की नवाज के साथ इफ्तार और शहरी को अभी तक अपने अपने घरों में ही अदा करते रहे हैं आगे भी अपने मुल्क की सलामती के लिए घर पर ही अलविदा जुम्मा की नमाज अदा करे व अल्लाह से दुआ करें की इस कोरोना वायरस से अपने मुल्क को जल्द से जल्द निजात मिले।आगे कहा कि इस वायरस की जंग लड़ने वाले स्वास्थ्यकर्मीयो, पुलिसकर्मियों, सफाईकर्मियों व मीडिया के साथ साथ आदर्श नगर पंचायत के अधिकारियों व कर्मचारियों का सहयोग करे जो अपनी सेवा देकर मानवता की मिसाल कायम कर रहे हैं।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment