अशोक मद्धेशिया
संवाददाता चोपन
उत्तर प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बावजूद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदाताओं ने गांव की सरकार चुनने के लिए मतदान में बढ़-चढ़कर दिचलस्पी दिखाई। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे व अन्तिम दौर में गुरुवार को चोपन ब्लाक में करीब 52 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी बीच चोपन ब्लाक के घोरिया ग्राम पंचायत में जिला निर्वाचन विभाग द्वारा एक लापरवाही भी सामने आई जिसमे क्षेत्र पंचायत के 4 प्रत्याशियों में से बैलट पेपर से एक प्रत्याशी का चुनाव चिन्ह ही गायब था
जब इसकी जानकारी प्रत्याशी को हुई तो उसने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी ने प्रत्याशी को इस बड़ी गलती को सुधारने का आश्वासन दिया।शाम 6 बजे तक मतदान केंद्रों में भारी संख्या में मतदाता जमा होने के कारण बहुत से मतदान केंद्रों पर देर शाम तक मतदान जारी रहा।
पंचायत चुनाव के लिए गुरुवार सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतार लगने लगी थी। सुबह 7 से 9 बजे तक मतदान की गति कुछ धीमी रही, लेकिन उसके बाद मतदान ने रफ्तार पकड़ी वही कही भी सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए लोग नही देखे गये। उम्मीदवार और उनके समर्थकों ने भी मतदाताओं को घर से मतदान केंद्र तक लाकर मतदान कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी।वही हर बार की तरह इस बार भी लोगों का वोटर लिस्ट से नाम गायब होने पर अफरा तफरी का माहोल भी देखा गया।वही साय 6 बजे तक वोटिंग के बाद चोपन ग्राम सभा में लगभग 60 प्रतिशत और सिंदुरिया वर्दियां में लगभग 70 प्रतिशत मत पड़े मत पेटी को सिन्दुरिया स्थित पालिटेक्निक कालेज मे जमा कराया गया वही वोटों की गिनती 2 मई को होगी।

