*नगर पंचायत अध्यक्षा ने स्वयं नगर में हो रहे साफ सफाई व सेनेटराइजर का स्थलीय निरीक्षण किया।*

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता चोपन

मंगलवार को नगर पंचायत अध्यक्ष फरीदा बेगम व अधिशासी अधिकारी महेंद्र सिंह के साथ बैठक कर नगर के वार्डो के साफ सफाई व सेनेटराइजर की जानकारी ली तथा स्वयं नगर के कई वार्डो में मौके पर पहुंचकर साफ सफाई को लेकर निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकांश गलियों में पहुंचकर लोगों से साफ सफाई व अन्य समस्याओं को लेकर जानकारी ली। कुछ स्थानों पर लोगों ने साफ सफाई को लेकर समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर उन्होंने तत्काल संज्ञान में लिया और सफाई कर्मियों से नियमित रूप से गली कूंचों की सफाई के लिए विशेष रूप से निर्देश दिया। कहा कि किसी भी दशा में सफाई व्यवस्था व सम्पूर्ण नगर में सेनेटाइजेसन को लेकर शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने नगर के लोगों से कहा कि यदि उन्हें सफाई व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह की समस्या हो तो वह सीधे तौर पर मुझे अवगत करायें ताकि उनकी समस्या का निराकरण किया जा सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान में फैली कोरोना जैसी भयावह वायरस को जड़ से समाप्त करने के लिए नगर को साफ सुथरा रखना व जनसमस्याओं का निराकरण करना उनकी पहली प्राथमिकता है।
उन्होंने नगर की जनता से अपील करते हुए कहा की बिना वजह घर से बाहर ना निकले जब तक कि कोई आवश्यक कार्य ना हो घर से निकलते समय मुंह पर मास्क और हाथ सेनीटाइज करके यह बाहर निकले जब भी किसी व्यक्ति से बात करें तो कम से कम 2 गज दूरी बनाकर रखें तभी आप और हम हमारा नगर सुरक्षित रहेगा।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment