अति आवश्यक कार्य पड़ने पर ही शिक्षक जाए स्कूल। डीआईओएस प्रवीण मिश्रा।

---Advertisement---

 

(मुस्तकीम खान सोनभद्र)

केकराही।
जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार मिश्र ने समस्त प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक राजकीय/अशासकीय सहा0प्राप्त/वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय को अवगत कराया है कि अत्यधिक तेजी से बढ रहे कोराना के प्रसार को ध्यान में रखते हुये प्रधानाचार्यो को निर्देशित किया है कि विद्यालयों में आवश्यकतानुसार ही शिक्षकों को बुलायें साथ ही यह भी सुनिश्चित करेंगे कि सभी शिक्षक अपने-अपने विषय की वर्चुअल कक्षायें नियमित रूप से लेते रहेंगे। राजकीय/अशासकीय सहा0प्राप्त माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक विभागीय कार्यो के मद्देनजर अपने लिपिकों के साथ विद्यालय में नियमित रूप से उपस्थित रहेगे। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत किसी भी स्टाफ को मुख्यालय छोडने की अनुमति नहीं है। डीआईओएस ने बताया कि अकारण किसी शिक्षक शिक्षिका को विद्यालय नहीं बुलाया जाएगा।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment