4 डीजल चोर को अनपरा पुलिसने डीजल के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल

---Advertisement---

वली अहमद सिद्दीकी,,

अनपरा सोनभद्र,

आज दिनांक 17.04.2021 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेश के

अनुपालन में, श्रीमान् क्षेत्राधिकारी पिपरी महोदय के नेतृत्व में एंव श्रीमान् प्रभारी निरीक्षक

महोदय अनपरा के कुशल निर्देशन में उ0नि0 श्री वंशनाराय राय चौकी प्रभारी रेनूसागर

मय हमराही हे0का0 उमाशंकर यादव, हे0का0 पंकज कुमार पाठक, का0 अर्जुन सरोज के

मय प्राइवेट वाहन के थाना हाजा से प्रस्थान कर रोकथाम जुर्म जरायम में मामूर होकर

मुखबीर खास की सूचना पर वारफाल ककरी के पास बहद ग्राम ककरी से 04 नफर

अभियुक्तगण क्रमश: 1. सतीश रावत उर्फ ननका पुत्र विजय रावत निवासी झूलन टाली

रेनूसागर थाना अनपरा जनपद सोनभद्र, 2. सुनील रावत पुत्र मानिक चन्द्र रावत निवासी

हवाई पट्टी रोड म्योरपुर थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र, 3. अनूप पाण्डेय पुत्र स्व0 विमलेश

पाण्डेय निवासी वार्ड नम्बर-04 सिनेमा रोड अनपरा थाना अनपरा जनपद सोनभद्र, 4. दीपू

भारती पुत्र रामअधार भारती निवासी पूर्वी परासी थाना अनपरा जनपद सोनभद्र के कब्जे से

25 लीटर डीजल 03 जरिकेन में, 800 रुपये नगद, एक पाइप तेल निकालने की व 02 अदद

चाकू व एक फर्जी नम्बर प्लेट लगी हुई इण्डिका कार के बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0-

53/21 धारा 379/411/4141419/420/467/468/471 भा0द0वि0 व धारा 4/25 आर्स

एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है यह गैंग हाइवे पर सुनसान स्थानों पर खड़े ट्रकों से

पाइप के सहारे डीजल को चोरी करता है तथा अभियुक्तगणों को माननीय न्यायालय भेजा

गया।

 

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment