सर्वप्रथम श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर नमन किया गया

---Advertisement---

*ओबरा मंडल कमेटी ने भाजपा के 41 वें स्थापना दिवस मनाया*

सर्वप्रथम श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर नमन किया गया

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

ओबरा/दिनांक ६ अप्रैल २०२१ को सम्पूर्ण भारत वर्ष में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक बूथों पर ४१ वां स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ओबरा मण्डल के मण्डल अध्यक्ष माननीय श्री सतीश कुमार पाण्डेय जी की अध्यक्षता में बी एम एस कार्यालय के प्रांगण में पं ० दीन दयाल उपाध्याय एवं श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण,पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित करने के साथ ही साथ मिष्ठान वितरित कर बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला मंत्री श्री कन्हैया लाल जायसवाल जी एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती प्राणमती देवी जी रहीं। स्थापना दिवस के अवसर पर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी जी का पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को दूरदर्शन के माध्यम से सम्बोधन प्राप्त हुआ। जिसमें उन्होंने पार्टी की रीतियों- नीतियों एवं पार्टी की स्थापना में जिन कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिया, उनके बारे में प्रधानमन्त्री जी का सम्बोधन प्राप्त हुआ। इस अवसर पर भाजपा के जिला कार्यालय मंत्री श्री विशाल गुप्ता जी, श्री उमेश सिंह पटेल जी,श्री राम यश पाण्डेय जी,श्री राजेश्वर जी,श्री मनोज सिंह जी,विरेन्द्र मित्तल जी, श्री रविन्द्र गर्ग जी, निलेश मिश्रा,वीरेश सिंह जी,शिवनाथ जायसवाल जी, सुमन तिवारी जी, मोहित पटेल जी, अरविन्द कुमार सोनी जी,श्री सन्तोष जायसवाल जी, रत्नेश चौबे, विकास सिंह, सुशील कुशवाहा, संदीप सिंह, रंग बहादुर पटेल,समीर माली,आदर्श सिंह, छोटे लाल प्रियदर्शी, अभिषेक सिन्हा, बाल गोविन्द, चन्दन, बबलू निषाद, पंकज, आकाश केशरी, विनोद तिवारी, दीपक कुमार एवं मीडिया प्रभारी शिशिर शर्मा इत्यादि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ओबरा मण्डल के मण्डल महामंत्री श्री पवन कुमार मिश्रा जी ने किया। तत्पश्चात् मण्डल के मण्डल अध्यक्ष जी के नेतृत्व में ओबरा मण्डल के सभी ७७ बूथों पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थकों के साथ पंडित दीन दयाल उपाध्याय एवं श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुषपांजलि कर एवं अपने- अपने बूथों पर भाजपा का झंडा फहराया कर भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment