_सोनभद्र-उमेश कुमार सिंह
अनपरा परिक्षेत्र में मंगलवार को मनाए गए महावीरी झंडा शोभा यात्रा का दृश्य मनोहारी रहा। कोरोना वायरस की महामारी को लेकर सभी लोग सतर्क नजर आए। पूरा क्षेत्र केसरिया झंडे से पटा रहा।
सभी संपर्क व मुख्य मार्ग पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। झांकियों को देखने के लिए लोगों की नजरें एकटक सी बनी रही। मंगलवार की सांध्य के समय डिबुलगंज सहित भाठ क्षेत्रों के नागरिकों के कदम अनपरा बाजार की ओर चल पड़े। क्या बूढ़े, क्या युवक, बच्चे व महिलाएं सभी ने भारी उत्साह के
साथ यात्रा में सहभागिता की। उमंग यह रही कि बाजारों में सन्नाटा पसर गया। परिक्षेत्र शोभायात्रा का हिस्सा बन गया। वाद्ययंत्रों व श्रद्धालुओं द्वारा लगाए जा रहे गगनभेदी जयकारे की अनुगूंज से वातावरण भक्तिमय हो गया। अनपरा बाजार सोनारी गली स्थित मां दुर्गा मंदिर प्रांगण से साय:५:३०बजे महावीरी झंडा का मुख्य शोभायात्रा विधि-विधान से पूजन कर प्रस्थान किया गया। लगभग ५से १०हजार की भीड़ से निकले शोभायात्रा का कारवां जैसे-जैसे आगे बढ़ा लोग कारवां में शामिल होते गए। अनपरा बाजार स्थित महावीर चौक पर मुस्लिम समाज व व्यापारियों द्वारा जुलूस में शामिल भक्तों को शर्बत पिलाया। डीह बाबा स्थल पर पूजन व अभिषेक के उपरांत दुर्गा मंदिर सोनारी गली अनपरा में समापन किया गया।

