श्रम बंधु व वर्कर्स फ्रंट अध्यक्ष दिनकर कपूर के पत्र पर हुई कार्यवाही
अनपरा, सोनभद्र, 27 मार्च 2021, अनपरा तापीय परियोजना में कार्यरत ठेका मजदूरों की चार माह से बकाया मजदूरी के भुगतान करके सभी अभिलेखों के साथ एक अप्रैल को अपर श्रमायुक्त विंध्याचल मण्डल ने अनपरा प्रबंधन को तलब किया है। यह कार्यवाही श्रम बंधु और वर्कर्स फ्रंट के अध्यक्ष दिनकर कपूर के पत्र पर अपर श्रमायुक्त ने की। पत्र को प्रेस को जारी करते हुए ठेका मजदूर यूनियन के जिला मंत्री तेजधारी गुप्ता ने बताया कि अपर श्रमायुक्त ने ठेका मजदूरों के सुरक्षा उपकरण, कार्ड पंचिंग व्यवस्था शुरू करने और बोनस आदि पर भी अभिलेख मांगे है। कल श्रम बंधु दिनकर कपूर ने एमडी उत्पादन निगम को भेजे पत्र की प्रतिलिपि अपर श्रमायुक्त को भी भेजी थी जिस पर यह कार्यवाही की गई है।
भवदीय (तेजधारी गुप्ता)
जिला मंत्री ठेका मजदूर यूनियन, सोनभद्र

