*क्रशर प्लांट व खनन पट्टा धारकों के मालिकों द्वारा डाला बिल्ली खदान में पोकलेन/जेसीबी से खनन*

---Advertisement---

 

प्रदूषण एन0जी0टी0 के आदेशों का धजिया उड़ाते क्रेसर ब्यासाई

चोपन सोनभद्र
अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

डाला ओबरा ग्राम सभा बिल्ली मारकुंडी के अंतर्गत स्थापित कुछ पत्थर क्रशर द्वारा डाला बाड़ी क्षेत्र में प्रदूषण को फैलाया जा रहा है नियंत्रित करने का प्रयुक्त संसाधनों का उपयोग नियमित नहीं किया जा रहा है जिससे स्थानीयो में प्रदूषण से होने वाली बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं सांस लेने व कान से सुनाई देने में दिक्कत हो रहा है घर के छतो पर धुल कि मोटी सी परत बन जाती है कपड़े सुखाते समय धूल भर जा रहा है और भोजन पकाते समय भी धूल भोजन मे चला जाता है जिसके कारण स्थानीय लोग प्रदूषण से बीमार हो जा रहे हैं बिगत कुछ दिन पहले उक्त क्षेत्र में प्रदूषण से तंग आकर स्थानीय महिलाएं ने प्रदूषण के खिलाफ न्याय की गुहार लगाई और अभी तक क्रेशर प्लांटो द्वारा प्रदूषण नियंत्रित नहीं किया जा रहा है बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में कम समय मे ज्यादा पत्थर उत्खनन व परिवहन करने के लिए विस्फोट सामग्री का इस्तेमाल कर बड़े पैमाने पर ब्लास्टिंग कुछ खनन पट्टा धारकों द्वारा कराया जा रहा है ब्लास्टिंग इतना भयंकर कराया जा रहा है कि क्षेत्र के आसपास व लगभग दो किमी0 के क्षेत्र मैं घर व मकान को हिला दे रहा है जिससे घर मकान क्षतिग्रस्त होने की आशंका बनी रहती है यदि समय रहते विस्फोट प्रक्रिया मे सुधार नहीं लाया गया तो कभी भी बड़ी घटना घट सकती है बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में मशीनों पोकलेन जेसीबी द्वारा पत्थर लोडिंग का कार्य से स्थानीय मजदूर बेरोजगार हो गए हैं और अन्य प्रांतों के लिए पलायन कर रहे हैं सर्वजन विकास सेवा समिति के अध्यक्ष बृजेश शर्मा सचिव नागेंद्र पासवान उप सचिव अवधेश चौहान, हरे राम गुप्ता जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया! और कहा गया कि उत्तर प्रदेश एन0जी0 टी0 के आदेशों का पालन होना चाहिए व मशीनों को बंद कर मजदूरों से पत्थर लोडिंग का कार्य कराया जाए जन कल्याणकारी योजनाओं के तहत स्थानीय लोगों को चिकित्सा आदि की जन सुविधाओं उपलब्ध कराई जाए

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment