पत्रकारों से दुर्व्यवहार की आइपीएफ ने की निंदा तत्काल दोषियों को दण्डित करे प्रशासन

---Advertisement---

उमेश कुमार सिंह

सोनभद्र, 20 मार्च 2021, ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट ने कल योगी सरकार के चार साल पूरे होने पर मनाए जा रहे जैसे जश्न में शहर कोतवाल द्वारा पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार करने की कड़ी आलोचना की है. आइपीएफ के नेता दिनकर कपूर ने आज जारी प्रेस बयान में कहा कि योगी सरकार का चार साल उत्तर प्रदेश के लिए बदहाली का साल रहा है. यहां कानून का राज नहीं बल्कि पुलिस माफिया राज चल रहा है. एक पीड़ित महिला अपनी बात कहने प्रभारी मंत्री से जा रही थी तो उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया और जब पत्रकारों ने इस पर आपत्ति की तो पुलिस प्रशासन के लोगों ने पत्रकारों के साथ भी दुर्व्यवहार किया. इसके पहले भी सोनभद्र में सच्चाई को सामने लाने पर पत्रकारों के खिलाफ मुकदमे किए गए और गुंडा एक्ट तक लगाया गया. मिर्जापुर में तो पत्रकारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. पत्रकारों के साथ किया गया दुर्व्यवहार लोकतंत्र के लिए शुभ नहीं है. इसलिए उन्होंने मांग की कि तत्काल पत्रकारों को अपमानित करने वाले शहर कोतवाल के विरुद्ध कार्यवाही की जाए और जो पीड़ित महिला प्रभारी मंत्री से मिलने गई थी उसके सवालों को प्रशासन हल करें.
दिनकर कपूर
ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट
दिनांक- 20.03.2021

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment