लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का अपमान करने बाले कोतवाल को चार्ज से हटाया जाए- आर पी सिंह

---Advertisement---

वली अहमद सिद्दीकी,,

:- लखनऊ में सीएम से मिले अपॉइमेन्ट भी उठाई जाएगी मामला।

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन सोनभद्र के जिला महासचिव आर पी सिंह ने के चौथे स्तंभ का अपमान करने बाले कोतवाल को चार्ज से हटाये जाने की मांग पुलिस अधीक्षक से की है।श्री सिंह ने
कोतवाल राबर्ट्सगंज को हटाए जाने की मांग की है।उन्होंने कहा झूठ बोलने में माहिर व जनता के साथ ना इंसाफी करने के कारण ये शुर्खियो में रहे है। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के 4 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाने हेतु जनपद सोनभद्र में आयोजित प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी के कार्यक्रम में फरियाद सुनाने के लिए पिड़ित दम्पति जा रहे थे आरोप है कि सदर कोतवाल ने जमकर दुर्व्यवहार किया जब पत्रकारों ने इसका विरोध किया तो उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया गया इस पर सभी पत्रकार धरने पर बैठ गए और कोतवाल के खिलाफ कार्यवाही की मांग करने लगे ,उत्तर प्रदेश पुलिस महिला और पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार कर रही है तो जनता के साथ क्या करती होगी उत्तर प्रदेश वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन इकाई सोनभद्र इस घटनाक्रम पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार की घोर निंदा करती है और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग करती है।अगर उचित कारवाई नही हुई तो लखनऊ में 22 मार्च को सी एम से मिलने का अपॉइमेन्ट में भी बात उठाई जाएगी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment