*विकास खण्ड चोपन में प्रेरणा ज्ञानोत्सव कार्यक्रम का आयोजन*

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया/अनिल जायसवाल – संवाददाता
बीआरसी चोपन (ओबरा) के प्रांगण में प्रेरणा ज्ञानोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन ओबरा विधायक माननीय संजय गौड़ तथा नगर पंचायत अध्यक्ष श्री मती प्राणमती देवी द्वारा किया गया!
कार्यक्रम में विद्यालय कायाकल्प के तहत 14 पैरामीटर पर हुए कार्य जिससे विद्यालय का आंतरिक और वाह्य वातावरण आज जो परिवर्तित दिख रहा है उस पर खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा प्रकाश डाला गया! सभी एआरपी और एसआरजी द्वारा क्रमबद्ध रूप में परिवर्तित कक्षा कक्ष की छवि ( प्रेरणा लक्ष्य, प्रेरणा सूची, प्रेरणा तालिका, समय सारिणी, प्रिंट रिच परिवेश), लिंग संवेदीकरण, रीड एलांग, मानव संपदा, शारदा व समर्थ कार्यक्रम पर विचार व्यक्त किया गया!
कार्यक्रम में प्रत्येक न्याय पंचायत से एक प्रेरक बालक और एक प्रेरक बालिका को प्रमाण पत्र वितरण किया गया! इसी के साथ प्रेरणा लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु सभी ने एक साथ शपथ लिया! मंच का संचालन मनीष पटेल ने किया!
कार्यक्रम में मनीष कुमार श्रीवास्तव, संजय यादव, धर्मेन्द्र प्रसाद, अरविंद कुमार, नीलमणि मिश्रा एआरपी और विद्यासागर एसआरजी, सुरेश राम, सुनील वर्मा, रुद्र मिश्रा, शिप्रा वर्मा, शीलाजी यादव आदि उपस्थित रहे

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment