अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन क्षेत्र के वाराणसी शक्ति नगर मार्ग पर नगर पंचायत क्षेत्र में लगभग आधा दर्जन अवैध कबाड़ की दुकानें बिना रोकटोक के संचालित हो रही हैं जिसके चलते नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में आये दिन छोटी बड़ी चोरियां आम बात हो गई है वहीं प्रीतनगर मे मोटर गैरेज ट्रांस पोर्ट होने की वजह से सड़क पर बड़े एवं छोटे वाहन हर समय खड़ें रहतें हैं ऐसे में चोर दुकानों के साथ साथ वाहनों पर भी हांथ साफ कर देते हैं और कीमती सामान चूरा कर औने पौने दामों पर इन्ही अवैध कबाड़ के दुकानों पर बेच देतें हैं जिसका खामियाजा आम जन मानस को उठाना पड़ रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार चोपन बैरियर से लेकर प्रित नगर के बीच लगभग आधा दर्जन अवैध कबाड़ के दुकान बेखौफ संचालित हो रही हैं सुत्रों की माने तो इन कबाड़ के कारोबार में लिप्त लोग हैं जिसके चलते ये बेखौफ होकर अवैध कबाड़ के खरिद फरोख्त का कार्य कर रहे हैं बताया जाता है कि डाला ओबरा आदि स्थानो से किमती तार,मोटर पार्टस, लोहा आदि चोरों द्वारा लाकर बड़े ही आराम से इन कबाड़ के दुकानो पर बेच दिया जाता है खासकर हेरोइन जैसे घातक मादक पदार्थ के सेवन करने वाले लोगों के लिए ये कबाड़ के अवैध कारोबार चलाने वाले बहुत ही फायदेमंद साबित होतें है बताया जाता कि नशेड़ी अपने नशा की भूख मिटाने के लिए पैसे की आभाव में आये दिन चोरी के घटना को अंजाम देतें रहते हैं और किमती सामानों को भी कम दाम में ही बेच कर अपनी नशा को तृप्त करतें हैं और बड़े ही आराम से ये अवैध कबाड़ के दुकानदार एक का दस बना कर अवैध रूप से धनार्जन कर रहे हैं॥ जबकि कबाड़ के दुकानों का नियम है कि वहां केवल खरीद फरोख्त की गई समान ही बिकेंगे जहां जरुरत पड़ने पर पर्ची व बिक्रेता उपलब्ध हो सके।

