रात के अंधेरे में जीआई सीट से घेरकर, निर्माण कर रहे चारदीवारी को एनसीएल सुरक्षा गार्ड एक चौकी रेनूसागर के पुलिस ने जमींदोज कर दिया

---Advertisement---

वली अहमद सिद्दीकी,, सोंनभद्र

अनपरा थाना क्षेत्र के रेनू सागर चौकी अंतर्गत कोलगेट- बीनारोड मार्ग पर एनसीएल रेडियो/ टीबी टावर के पास रात के अंधेरे में जीआई सीट से घेरकर, निर्माण कर रहे चारदीवारी को एनसीएल सुरक्षा गार्ड एक चौकी रेनूसागर के पुलिस ने जमींदोज कर दिया। जानकारी के अनुसार एनसीएल की भूमि पर रेडियो टावर के नजदीक ककरी परियोजना की जमीन है ,जहां तिराहे के निकट रात के अंधेरे में सीट से चारों तरफ से घेरकर अंदर में पक्का निर्माण का कार्य किया जा रहा था। जिसकी जानकारी एनसीएल ककरी परियोजना को रहवासियों ने दी ,जिस पर एनसीएल ककरी परियोजना के सुरक्षा अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एनसीएल ककरी के जमीन को कब्जा करने वाले लोगों को चिन्हित करते हुए व खरीदार को चिन्हित करते हुए पूरे मामले को अनपरा थाने ,चौकी रेनू सागर सहित उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। जिस पर आज बुधवार को पुलिस व एनसीएल के संयुक्त प्रयास से जहां निर्माण को रोका गया,वही सीट गिराया गया। एनसीएल के सुरक्षा अधिकारी ने बताया एनसीएल की भूमि पर पहले भी अवैध निर्माण को हटाया गया था, फिर भी लोग गोपनीय तरीके से जमीन को खरीद-फरोख्त कर निर्माण के कार्य करने में लगे हैं जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अब ऐसे लोगों को चिन्हित कर भू माफिया बनाकर कार्रवाई की जाएगी,एब उनके मंसूबे पर पानी फेर दिया जाएगा।लोग भूमाफिया के तर्ज पर कोल इंडिया एन सी एल के जमीन पर गिद्ध के तरह निगाह लगाए है जमीन कब्जा करने के लिए।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment