वली अहमद सिद्दीकी/ एसपी दुबे
सोनभद्र-अनपरा-औड़ी। बैठक दुराशनी मन्दिर स्थित आयोजित की गयी जिसमें 6 अप्रैल को हिन्दुत्व के महाकुंभ महावीरी झंडा महोत्सव में निकाली जाने वाली झांकियो की तैयारियो पर चर्चा की गयी।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे रवि जीत सिंह कंग ने कहा कि महावीरी झंडा महोत्सव ऊर्जांचल के लिए एक गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि इस बार भी ऑडी की टीम महावीरी झंडा महोत्सव में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेगी। उन्होंने कहा कि नवरात्रि पर देवी जागरण भी कराने का निर्णय लिया गया है। बैठक में राकेश यादव, शक्ति आनन्द कनोजिया ,शशि पाण्डेय, महेंद्र प्रताप मिश्रा, राजेश दुबे,
ओमप्रकाश खण्डवला,अंकुर मेहता, रामनायक वैसवार, कृष्णा चौरसिया, महेश दुवेदी, बबुवाराम आनंद दीक्षित हरीराम आदि मौजूद रहे।
महावीरी झंडा महोत्सव की तैयारियों पर हुवी चर्चा
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Tuesday, March 16, 2021 2:31 PM
---Advertisement---

