6.5 लाख के हेरोइन के साथ स्कार्पियो के साथ आरोपी गिरफ्तार
सोनभद्र 6.5 लाख के हेरोइन के साथ स्कार्पियो के साथ आरोपी गिरफ्तार।मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे राबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा एक नफर अभियुक्त संजय गिरी पुत्र जिलाजीत गिरी निवासी तिनाही, बिच्छी राबर्ट्सगंज के कब्जे से 65 ग्राम हिरोइन तथा 1 स्कार्पियो वाहन बरामद करते हुये मुकदमा अपराध संख्या 117/2021 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी व बरामद स्कार्पियो को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया।

