काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव का जनपद में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने फूल माला गाजे बाजे के साथ स्वागत अभिनंदन किया
चोपन सोनभद्र
अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
काशी प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव जी के प्रथम आगमन पर सोन पुल उस पार मोटरसाइकिल की लंबी कतार लगाकर भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल माला से उनका स्वागत किया तत्पश्चात उनका काफिला चोपन ग्रामवासी आश्रम में पहुंचा वहां पर भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी कार्यकत्रियों व भाजपा जनों ने फूल माला गाजे-बाजे के साथ स्वागत द्वार पर उनका स्वागत किये
उसके बाद सर्वप्रथम मुख्य अतिथि महेश चंद्र श्रीवास्तव ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर वंदे मातरम गान के बाद सोनभद्र जिला कार्यसमिति के सभी पदाधिकारियों का उपस्थिति स्वयं पूछे और पूछने के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहांकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य योगी नाथ जी दिन रात मेहनत करके देश की दिशा दशा सुधारने में लगे हैं उन्होंने प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री जी के सभी विकास कार्यों का वर्णन किया और कहां की आजादी के बाद से अब तक कोई ऐसी सरकार नहीं आई जो हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री जी के कार्यों को कर सके उन्होंने राम मंदिर धारा 370 प्रधानमंत्री आवास योजना शौचालय योजना और सभी योजनाओं का वर्णन किया इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अभी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने हैं जिसमें हम सभी कार्यकर्ताओं की नैतिक जिम्मेदारी है कि गांव में एक घर घर जाकर अपने सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का बताएं समझाएं और पार्टी प्रत्याशियों को जिताने की अपील करें सभी कार्यकर्ता तन-मन-धन से आज यहीं से लग जाए तो निश्चित रूप से पंचायत चुनाव में पूरे प्रदेश में भाजपा का डंका बजेगा
अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष अजीत चौबे जी ने अपने प्रांतीय अध्यक्ष के बातों को सभी कार्यकर्ताओं से अपील किया कि अमल में लाएं और आज ही से सब लोग लगकर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को जीता कर भेजें जिससे हमारे जनपद का नाम हो जनपद का नाम होगा तभी हम सभी कार्यकर्ताओं का नाम होगा
बैठक में मुख्य रूप से जिला कार्यसमिति उपाध्यक्ष संगठन मंत्री महासचिव कार्यसमिति सदस्य प्रदीप अग्रवाल सत्य प्रकाश तिवारीबिट्टू सिंह सोनी जैन नमामि गंगे के अध्यक्ष महेंद्र केसरी राजन जायसवाल व समस्त जनपद के पदाधिकारी उपस्थित थे चोपन भाजपा मंडल महामंत्री विकास चौबे उपाध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल विनीत सिंह सिक्की जायसवाल सोनू मोदनवाल मुकेश पटेल व पूरी टीम बैठक को सफल बनाने में लगी थी
बैठक का सफल संचालन जिला महासचिव रामसुंदर निषाद जी ने किया

