रेनुकूट /सोनभद्र ।
उत्तर प्रदेश नगरपालिका अधिनियम, 1916 (उत्तर प्रदेश अधिनियम संख्या 2 सन् 1916) की धारा 9 की उपधारा (1) के खण्ड (घ) के अधीन प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्यपाल द्वारा जनपद सोनभद्र की अधोलिखित तालिका के स्तम्भ-2 में उल्लिखित नगर पंचायतों में उनके सम्मुख स्तम्भ-4 में उल्लिखित व्यक्तियों को नाम निर्दिष्ट सदस्यों के रूप में नामित किया ,इसी कड़ी में जनपद सोनभद्र के नगर पंचयात रेणुकूट में राज्यपाल द्वारा अपने अधिकार का प्रयोग करते है श्री आशीष मिश्रा ,श्रीमती माया गुप्ता व श्री प्रभाकर गिरी को वार्ड सदस्य के रूप में मनोनीत किया ।
लोगों को खबर मिलते ही मनोनीत सभासदों को बधाई मिलना शुरू हो गया । रेणुकूट नगर पंचायत के लिए मनोनीत सभासद श्री आशीष मिश्रा ने सोशल मीडिया पर सभी का आभार व्यक्त करते हुए लिखा कि
“संगठन द्वारा सौंपी गई इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए मैं शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
यह दायित्व मेरे लिए
गर्व के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है।
मैं पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लेता हूँ।
संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने और समाज के हर वर्ग की सेवा करने के लिए मैं सदैव तत्पर रहूँगा।
आप सभी वरिष्ठजनों के आशीर्वाद और साथियों के सहयोग से मैं इस जिम्मेदारी पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूँगा।”आपको बतादे की अपने सादगी व सरल स्वभाव के कारण श्री आशीष मिश्रा नगर में चर्चा में रहते है ।

