रेणुकूट व्यापार मण्डल चुनाव की अधिसूचना जारी , 7 अप्रैल को पड़ेगा मतदान, व्यपारियो में हर्ष का लहर।

By: K SINGH

On: Saturday, March 7, 2026 7:46 PM

---Advertisement---

 

रेणुकूट /सोनभद्र।

आज दिनांक 07/03/026 दिन शनिवार को रेणुकूट व्यापार मण्डल अध्यक्ष चुनाव हेतु अधिसूचना जारी कर व्यपारियो को नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए तैयार कर दिया गया । शाम 3 बजे लगभग ज्यादातर व्यापारी धीरे धीरे काली मन्दिर स्थित अंजली फर्नीचर निकट पंजाब नेशनल बैंक के पास जुटने लगे , सैकड़ों की संख्या में उपस्थित व्यपारियो ने एक मत से चुनाव कराने की सहमति व्यक्त की , मंच का संचालन वरिष्ठ समाज सेवी अमरेंद्र सिंह ने करते हुए सभी दुकानदार भाईयो को कुनाव करने की सहमत करते हुए कहा की पिछला कार्यकाल पूर्ण हो चुका है , इसलिए नए अध्यक्ष का चुनाव समय पर करना आवश्यक है जिससे हम व्यपारियो को एक अच्छा, कर्मठ, अध्यक्ष मिले , बैठक स्थल पर पहुंचे सभी व्यपारियो ने अपना अपना मत और सुझाव रखा , पंकज पटेल पूर्व ब्लाक प्रमुख ने नए अध्यक्ष के चयन में अपना मत रखा , पूर्व व्यापार मण्डल अध्यक्ष अजय राय ने भी अपने संघर्षों के दिन याद कर अपने द्वारा जनहित में कराए गए कार्यों को रखा , दिलीप सिंह पूर्व कोषाध्यक्ष ने आने वाली समस्याओं से सभी को अवगत कराते हुए सुधार संबंधित बाते रखी , बिंदु गिरी चुनाव कमेटी पदाधिकारी के रूप में चुनाव कार्यक्रम को निर्धारित करते हुए उपस्थित व्यपारिओ को अवगत करा सुझाव की भी मांग किया , अंत में बैठक की अध्यक्षता करते हुए अनुभवी चुनाव अध्यक्ष में चुनावी सुझाव रखते हुए बैठक संपन्न कराया , बैठक के बाद अमरेंद्र सिंह के तरफ से होली मिलन कार्यक्रम गुलाल लगाकर मिठाई , गुझिया, आदि खिलाकार मुंह मीठा कराया गया ।

1- आज दिनांक 7/3/2026 व्यापार मण्डल अध्यक्ष पद के चुनाव हेतु रेनुकूट व्यापार मंडल चुनाव कमेटी द्वारा अधिसूचना जारी की जा रही है।
2. 7 अप्रैल 2026 दिन मंगलवार को उन व्यपारियों द्वारा मतदान किया जाएगा। जिनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल होगा।
3-मतदान स्थल की सूचना प्रशासन से परमिशन मिलने के बाद सूचित कर दिया जाएगा ।
4- आज दिनांक 7/3/2026 शनिवार से लेकर 22/3/2026 रविवार तक नामाकंन होगा ।
5- 23/3/2026 दिन सोमवार को पर्चे की जांच होगी ।
6- 24/3/2026 दिन मंगलवार को जिनका पर्चा वैध होगा, उन्हें प्रत्याशी घोषित किया जाएगा।
7- वोटर लिस्ट का प्रकाशन 25/3/2026 दिन बुधवार को किया जाएगा।


8-मकान मालिक और दुकानदार का वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने का 30/- रूपए की शुल्क रसीद कटेगा, जो चुनाव कार्यक्रम में खर्च के रूप में शामिल होगा ।
9- अध्यक्ष पद हेतु प्रत्याशी के नामांकन फीस 5000/- शुल्क जमा होगा।
10- चुनाव कमेटी के कोई भी सदस्य किसी प्रत्याशी के साथ चुनाव प्रचार नहीं करेंगे , और यदि प्रचार करना हो तो चुनाव कमेटी के लिस्ट से स्वयं सूचित कर अपना नाम कटवा लेंगे ।
11- रेणुकूट व्यापार मण्डल का चुनाव कार्यालय अंजली फर्नीचर, अमरेन्द्र सिंह की दुकान मन्दिर शिवापार्क के बगल में निश्चित रहेगा ,

12- चुनाव सम्पन्न होते के बाद संरक्षक मंडल के नेतृत्व में अध्यक्ष अपनी कमेटी का गठन करेगा। जिसमें सभी पदाधिकारी गठन अनिवार्य होगा ।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment