रेनुकूट/सोनभद्र।
होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह प्रेम, भाईचारे और एकता का प्रतीक है। यह पर्व वसंत ऋतु के आगमन की खुशखबरी लेकर आता है और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है।
जनपद सोनभद्र के रेणुकूट में भी होली बहुत धूम धाम से मनाया गया इस कड़ी में रेनुकूट में स्थित आदित्य बिड़ला केमिकल्स के ग्राउंड में होली बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया ।
मौके पर मौजूद लोगों द्वारा रंग लगाकर एक दूसरे को बधाई दी गई एवम गुलाल उड़ाते हुए डी.जे. पर जम कर थिरके लोग । कंपनी द्वारा होली खेलने आए लोगो के लिए जनपान का भी प्रबंध किया गया था ।
वही क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पांडेय ,थाना प्रभारी ,इंस्पेक्टर क्राइम ,चौकी प्रभारी रेणुकूट व पुलिस के जवानों के साथ रेनुकूट मुख्य चैराहा पर मुस्तैद दिखे , उनके द्वारा होली के मौके पर शराब पी कर गाड़ी चला रहे व बाइक पर ट्रिपल सवारी वालो को रोका गया ताकि नशे के हालात में अप्रिय घटना को रोका जा सके ।

