6 दिवसीय तरावीह का आयोजन ।

By: Mohammad Shahenoor Hassan

On: Tuesday, February 24, 2026 8:01 AM

---Advertisement---

रेनुकूट/सोनभद्र।
जनपद सोनभद्र के रेनुकूट वी मार्ट के सामने अल्ताफ खान के यहाँ पूर्व की भाँति इस साल भी रमजान का चाँद दिखते ही 6 दिवसीय तरावीह की नमाज़ हफ़ीज़ मुबारक द्वारा शुरू की गई , जिसका 23 फरवरी को समापन्न हुआ । आप को बताते चले कि तरावीह नमाज रमजान के महीने में पढ़ी जाने वाली एक विशेष नमाज है, जो इशा की नमाज के बाद पढ़ी जाती है। यह नमाज 20 रकात होती है और इसमें कुरान के पारे पढ़े जाते हैं।
रमजान के दौरान तरावीह नमाज का आयोजन मस्जिद के साथ साथ विभिन्न स्थानों पर किया जाता है, जहाँ लोग इकट्ठे होकर नमाज पढ़ते हैं और कुरान के पारे सुनते हैं। यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण और आध्यात्मिक अवसर होता है, जिसमें मुसलमान अपने ईमान को मजबूत करते हैं और अल्लाह की रहमत की दुआ करते हैं।


जनाब अल्ताफ खान के यहाँ हुई इस तरावीह में काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया ।
खात्मे कुरान के मौके पर लोगों द्वारा तरावीह पढ़ा रहे हाफिज मुबारक को उपहार के साथ साथ 57,786 रुपए का नज़राना दिया गया ।
इस अवसर पर तौफीक खान, हाफिज कयामुद्दीन ,सराफत अली , हाजी पीर मोहम्मद ,सहजाद ,शेख जलालुद्दीन , फिरोज, सद्दाम मंसूरी ,शेरू खान ,डॉ आकिब , आफताब अहमद ,अख्तर अली,सोनू खान,सैय्यद अली, अजीम खान आदि लोग शामिल दिखे ।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment