सुरक्षा के दृष्टिगत कुछ घण्टे बिजली सप्लाई रहेगी ठप ।

By: K SINGH

On: Thursday, January 15, 2026 8:59 AM

---Advertisement---

रेनुकूट/सोनभद्र।
मकरसंक्रांति का पर्व 14 व 15 को मनाया जा रहा है ,इस मकरसंक्रांति पर उड़ने वाले पतंग के कारण जनपद सोनभद्र के रेनुकूट में 14 जनवरी को 11000kva का तार टूटने से कई घण्टो तक बिजली सप्लाई बाधित रही , विधुत वितरण खण्ड पिपरी में कार्यरत रेणुकूट क्षेत्र के जेई संदीप सिंह ने बताया कि 14 जनवरी को तार में पतंग फसने के उपरांत उसको छोड़ने की कोशिश में बिजली के तार आपस मे शॉट होने के कारण 2 बार 11000 kva बिजली सप्लाई के तार रेलवे स्टेशन के समीप टूट कर गिर गए , जिसके मरम्मत के कारण बिजली सप्लाई कई घण्टो तक बाधित रही ।


इसी के दृष्टिगत आज 15 जनवरी को कल जैसी या अन्य कोई अप्रिय घटना पतंग के कारण बिजली तारों से ना हो उसी के कारण आज  रेनुकूट ,मूर्धवा बिजली सप्लाई लाइन कुछ घण्टो के लिए दिन में बंद रहेगी ।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment