रेनुकूट/सोनभद्र।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा कच्ची शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान से सम्बंधित आदेश के क्रम क्षेत्राधिकारी पिपरी अमित कुमार के निर्देशन में आज दिनांक 16/11/2025 जनपद सोनभद्र के रेनुकूट चौकी प्रभारी संजय सिंह के द्वारा अपने हमराहियों व हमराह महिला आरक्षी रेनू यादव के साथ मिलकर रेलवे कॉलोनी मलिन बस्ती के देशी शराब बनाने वाले चिन्हित घरो पर दबिश दी गई लगभग 100 किलो ग्राम लहन बरामद किया गया।जिसे मौके पर ही नष्ट किया गया व देवंती पत्नी स्वर्गीय राजेश डोम के पास से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की गयी तथा विधिक कार्रवाई की गई । वही चौकी प्रभारी रेनुकूट द्वारा वहाँ पर लीगों से यह अवैध कामों को छोड़ कर अपने बच्चों को पढ़ाई की ओर बढ़ने के लिए कहा गया ।
कच्ची शराब बरामद व मौके पर प्राप्त लहन नष्ट ।
By: K SINGH
On: Sunday, November 16, 2025 11:50 PM
---Advertisement---


